रेड कार्पेट पर राल्फ-रूसो गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

priyenkaलॉस एंजिलिस, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर समारोह 2017 के रेड कार्पेट पर बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने इस समारोह में सफेद और सिल्वर रंग का राल्फ-रूसो गाउन पहना हुआ था। ऑस्कर के रेड कॉर्पेट पर प्रियंका पिछले साल पहली बार आईं थीं। तब उन्होंने जुहैर मुराद का सफेद स्ट्रैपलेस गाउन पहना था। इस बार 34 वर्षीय प्रियंका ने इस मौके पर हीरे के लॉरेन श्वाट्रज इयररिंग और ब्रेसलेट पहने थे और उनका पूरा लुक सफेद सिल्वर गाउन में बेहद आकषर्क लग रहा था। उन्होंने चेहरे पर बेहद ही कम मेकअप लगाया था और बाल खुले रखे थे। उनकी सैंडल चमकीली थी। इस मौके पर भारतीय मूल के अभिनेता देव पटेल भी सफेद सूट में नजर आए। ऑस्कर के लिए पहली बार पटेल को नामित किया गया था हालांकि उन्हें यह पुरस्कार मिल नहीं पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button