लंदन आतंकी हमला : बॉलीवुड हस्तियों ने जताई संवदेना, हो क्या रहा है

मुंबई,  श्रुति हासन, नेहा धूपिया, अनुभव सिन्हा और सलीम मर्चेट जैसी बॉलीवुड हस्तियां लंदन हमले की खबर से स्तब्ध और दुखी हैं। उन्होंने लोगों से शांत और एकजुट रहने का आग्रह किया है। इस हमले में छह लोग मारे गए और 48 अन्य घायल हो गए।  भीड़भाड़ वाले लंदन ब्रिज पर एक बेकाबू वाहन ने यात्रियों को टक्कर मार दी। पुलिस ने तीन पुरुष हमलावरों को मार गिराया। गौरतलब है कि मार्च के बाद से लंदन में यह तीसरा हमला है।

बॉलवुड हस्तियों ने कुछ इस प्रकार अपनी संवेदनाएं जाहिर की है: शेखर कपूर: दुनिया का बेहतरीन आतंकवाद-रोधी सुरक्षा बल होने के बावजूद ब्रिटेन में आतंकी हमले जारी हैं। चरमपंथ को रोकना ही इसका समाधान है..वैश्विक आतंकवाद की कोई सीमा नहीं होती। यह एक वायरस की तरह है, जिसे वैश्विक इलाज की जरूरत है। यह सिर्फ उनकी समस्या नहीं है..लंदन ब्रिज। शेखर रावजियानी: हमारी संवेदना और प्रार्थना आपके साथ है। सुरक्षित रहें। मजबूत बने रहें और डर को अपने दिल में जगह नहीं बनाने दें। उन्हें जीतने मत दीजिए।

श्रुति हासन: यकीन नहीं कर सकती कि यह खूबसूरत लंदन शहर में हुआ..सभी के लिए मेरी प्रार्थना। परिणीति चोपड़ा: विश्वास नहीं होता कि यह सब अब अक्सर हो रहा है। सभी के लिए शांति की प्रार्थना। नेहा धूपिया: एक और आतंकवादी हमला..एक और दिन निर्दोष लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी..एक और दिन जब आप जागते हैं और सवाल करते हैं कि दुनिया में आखिर क्या हो रहा है? सलीम मर्चेट: बस अभी पेरिस पहुंचा और लंदन हमले के बारे में जानकर स्तब्ध हूं।

आखिर इन सबका अंत कब होगा? मुझे लगता है कि हथियार उद्योग इन सबको बढ़ावा दे रहा है। अनुभव सिन्हा: सुरक्षित रहो लंदन। शांत रहें क्योंकि वे आपको परेशान करना चाहते हैं। प्यार करते रहें क्योंकि वे चाहते हैं कि आप नफरत करें। अक्षरा हासन: लंदन ने एक बार फिर आतंकवादी हमला देखा। यह बहुत दुख की बात है। कृपया सुरक्षित रहें और संदिग्ध गतिविधियों आदि के प्रति जागरूक रहें। इतनी जल्दी इस तकलीफ को देखना वास्तव में दुखद है।

Related Articles

Back to top button