लूलिया वंतूर को बॉलीवुड में लांच करेगे सलमान खान

salman-iulia-marriage-1463923101मुंबई, बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर को लांच करने जा रहे हैं। सलमान खान और लूलिया वंतूर की शादी की खबरें काफी समय से चर्चा में थी लेकिन फिर अचानक लूलिया रोमानिया चली गई थीं। अब लूलिया मुंबई वापस आ गई हैं और इस बार सलमान उन्हें बॉलीवुड में लॉन्च करने की तैयारी में हैं। हाल ही में लूलिया भारत वापस लौटी हैं और इस बार उनके आने के पीछे बड़ी वजह है। लूलिया ने सलमान के दोस्त हिमेश रेशमिया के साथ एक इंग्लिश ट्रैक एव्री नाइट ऐंड डे और जस्ट यू ऐंड मी रिकॉर्ड किया है। यह गाना हिमेश की आने वाली एल्बम आप से मौसिकी का है। इन सबके बाद सलमान अब लूलिया का पूरा एल्बम बनाने वाले हैं। चर्चा है कि सलमान उनके साथ मिलकर 6 और ट्रैक की म्यूजिक एल्बम लॉन्च करने की तैयारी में हैं, जिसकी सिंगर लूलिया होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button