लोकसभा ने आशा भोंसले तथा तीन पूर्व सदस्यों के निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली, लोकसभा ने महान पार्श्व गायिका आशा भोंसले तथा सदन के तीन पूर्व सदस्यों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होती ही सदस्यों को बताया कि सदन के पूर्व सदस्य अब्बू हासिम खान चौधरी पश्चिम बंगाल के मालदा से चार बार लोकसभा सदस्य रहे। उनका निधन 85 वर्ष की आयु में आठ अप्रैल को हुआ। श्रीमती मोहसीना किदवाई का 94 वर्ष की आयु में निधन हुआ। वह केंद्रीय मंत्री भी रही। श्री हरि नारायण राजभर सदन के सदस्य रहे हैं और उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपनी सेवाएं दी। सदन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
ओम बिरला ने महान गायिका आशा भोंसले के निधन की सूचना भी सदन को दी और सदन में उनके निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। ओम बिरला ने बताया कि उन्होंने विभिन्न भारतीय और विदेशी भाषाओं में गीत गए और उन्हें अत्यंत प्रसिद्ध मिली। उन्हें पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनका निधन 92 वर्ष की आयु में 12 अप्रैल को मुंबई में हुआ।





