लोक लुभावने वादों के साथ, कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी

congresलखनऊ,  कांग्रेस ने यूपी असेंबली इलेक्शन के लिए अपना मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। इसमें कांग्रेस ने मनरेगा में लोगों को 150 दिन काम देने का वादा किया। साथ ही,छात्राओं को साइकिल देने का वादा भी किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने मैनिफेस्टो जारी किया।

मैनिफेस्टो जारी करते हुये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारी सरकार आने पर गांवों में हर परिवार को मनरेगा के तहत 150 दिन काम मिलेगा। 9 से 11वीं क्लास तक की लड़कियों को स्कूल जाने के लिए साइकिल दी जाएगी। प्रेस को खुर्शीद आलम, शीला दीक्षित, प्रमोद तिवारी ने भी संबोधित किया। यूपी में कांग्रेस ने सपा के साथ अलायंस किया है और सिर्फ 105 सीट पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के मैनिफेस्टो मे मुख्य रूप से, 5 साल में 5 लाख लोगों को रोजगार, हर जिले में महिला थानों की तादाद मे बढ़ोत्तरी,लड़कियों की शादी के लिए 50 हजार से 1 लाख रुपए दिए जाने आदि के वादे शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button