वाम गठबंधन संवैधानिक सीमा नहीं लांघेगा- पुष्प कमल दहल

काठमांडू,  नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन ;केंद्रीय माओद्ध के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ने  कहा कि वाम गठबंधन संवैधानिक सीमा नहीं लांघेगा। काठमांडू पोस्ट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार नेपाल पत्रकार संघ के एक कार्यक्रम ने श्री दहल ने प्रतिनिधि सदन और प्रांतीय विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों को बधायी देते हुए कहा वाम गठबंधन संघीय लोकतांत्रिक गणतंत्र संविधान की भावनाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगा और संवैधानिक दायरे को नहीं लांघेगा।

उन्होंने कहा कि वाम गठबंधन देश की राजनीतिक स्थिरताए आर्थिक विकास और समृद्धि के लिए बनाया गया है। यही गठबंधन का मुख्य एजेंडा है। मतदाताओं ने गठबंधन के इस एजेंडे को स्वीकार करते हुए विशाल बहुमत भी दिया। गठबंधन को दिया गया बहुमत एक बड़ी जिम्मेदारी है और गठबंधन इस जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता के साथ निभायेगा।

उन्होंने कहा चुनावों में वाम गठबंधन की जीत के बाद से पूरी दुनिया की निगाहें हम पर हैं। पड़ोसी देशों समेत पूरा अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निगाहें हम पर टिकी हुई है। इसलिए हमें इसे गंभीरता से लेना होगा।

Related Articles

Back to top button