विजय माल्या सहित सात पर सेबी ने लगाया बैन, शेयर बाजार में नहीं कर सकेंगे लेनदेन

vijay-mallya-1484813396नई दिल्ली,  बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने यूनाइटेड स्पिरिट्स मामले में विजय माल्या और 6 अन्य को शेयर बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। इसे तहत माल्या और यूनाइटेड स्पिरिट्स के पूर्व अधिकारी अशोक कपूर को किसी भी लिस्टेड कंपनी में निदेशक पद लेने से भी रोक दिया गया है।

मसलन, अब माल्या और छह अन्य लोग शेयर बाजार में किसी भी तरह का लेनदेन और कारोबार नहीं कर सकेंगे। इन छह अन्य प्रतिबंधित व्यक्तियों में अशोक कपूर, पी एम मुरली, सौम्यनारायणन, एस एन प्रसाद, परमजीत सिंह गिल और एइनापुर एसआर शामिल हैं। बाजार नियामक सेबी ने अपने आदेश में कहा है कि माल्या और 6 अन्य व्यक्ति उसके अगले आदेश तक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शेयर बाजार में किसी तरह का लेनदेन या कारोबार नहीं कर सकते हैं। सेबी के पूर्णकालिक सदस्य एस रमन ने इस संबंध में 32 पन्नों का आदेश जारी किया है। विजय माल्या के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट लोन डिफाल्टर विजय माल्या के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। सीबीआई ने करीब 1000 पन्ने की चार्जशीट को 24 जनवरी (मंगलवार) को मुंबई कोर्ट में पेश किया था।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व में 17 बैंकों का कंसोर्टियम विजय माल्या से 9000 करोड़ रुपए का बकाया वसूलने की कोशिश कर रहा है। सीबीआई ने हाल ही में विजय माल्या के यूबी कॉर्प के बैंगलुरु स्थिति कार्यालयों में छापेमारी की थी। इस छापेमारी के बाद आईडीबीआई बैंक के पूर्व चेयरमैन समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। प्क्ठप् समेत कई बैंकों ने विजय माल्या को कर्ज दिया था। प्क्ठप् ने कर्ज देने के लिए आरबीआई के नियमों को भी ताक पर रख दिया था। प्क्ठप् ने एक ही दिन में एक बड़ा अमाउंट माल्या को दे दिया था, जिसमें से 250 करोड़ रुपए तो सिर्फ एयरक्राफ्ट के कुछ पार्ट्स खरीदने के लिए दिए गए थे। इस पैसों को माल्या ने देश के बाहर भेज दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button