Breaking News

विदेश से लौटे अखिलेश यादव, सपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित

लखनऊ , विदेश यात्रा से लौटे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की सच्चाई अब सामने आ गई हैं उसके बजट में जनता के हित में कुछ भी नहीं है आैर जनता को नोटबंदी और जीएसटी में उलझा दिया है।

क्या है खास, सोनिया गांधी की नई मीडिया मैनेजमेंट टीम मे ?

योग गुरु बाबा रामदेव, अब उपलब्ध करायेंगे निजी सुरक्षा, शुरू की प्राइवेट सिक्‍योरिटी कंपनी

 अखिलेश यादव दो हफ्तों बाद अपनी विदेश यात्रा से वापस लखनऊ आये। 31 जून को , अखिलेश यादव, सपरिवार  लंदन रवाना हुये थे । एक जुलाई को उन्होने अपना जन्मदिन भी लंदन मे ही मनाया था।

अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय पर बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी व्यवस्था किसी की समझ में नहीं आ रही है। यह बड़े कारोबारियों के फायदे के लिए है। किसान की कर्जमाफी भी भूलभुलैया की भेंट चढ़ जाएगी। यह किसान के साथ धोखा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार समाजवादी सरकार की जनहित की योजनाएं बंद कर दी गई हैं। ऐसा लगता है कि अब भाजपा सरकार श्श्मंत्रश्श् से ही सभी समस्याओं का समाधान कर देंगी।

लालू यादव जिसके सर पर हाथ रख दें, वह मुख्यमंत्री बन जायेगा- सांसद मो0 तस्लीमुद्दीन

मिला दोमुंहा सांप ”सेंड बोआ”, जानिये क्यों है इसकी कीमत एक करोड़ रूपये ?

 अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य वोट के लिए नफरत फैलाना है। उसके झूठ फैलाने से लड़ाई है। यह बड़ी लड़ाई है। भाजपा ने दिवाली और रमजान, श्मसान और कब्रिस्तान के सवाल उठाकर जनता को भ्रमित किया। गरीब लोगों को उजाड़ा जा रहा है। भाजपा गरीबों के विरूद्ध है बदले की भावना से राज्य सरकार काम कर रही है। उससे विकास की उम्मीद नहीं।

13 साल की उम्र मे मूंछ भी नहीं आई थी, घोटाला क्या करेंगे ?-तेजस्वी यादव,उप मुख्यमंत्री

 पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राज में अपराध बेतहाशा बढ़े हैं। अपराध नियंत्रण का दावा करने वाले मुख्यमंत्री श्री योगी को बताना चाहिए कि उनकी सरकार ने कितने बड़े अपराधियों, भूमाफियाओं और भ्रष्टाचारियों को पकड़ा है। कितने अपराधी जेल में है और कितने प्रदेश छोड़कर चले गए। सच यह है कि अपराधी बेखौफ है, पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है और कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण के बाहर है।