विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

भदोही,  उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर गांव में मायके जाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कौलापुर निवासी नीलम देवी (25) का अपने पति ओमप्रकाश माली से मायके जाने को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि नवरात्रि के बाद मायके जाने की जिद को लेकर हुए झगड़े के बाद महिला ने यह कदम उठाया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की टीन की छत काटकर अंदर प्रवेश किया और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और उसका एक छोटा पुत्र है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मायके पक्ष ने सास, ससुर और पति के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button