Breaking News

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने किये मां विंध्यवासिनी के दर्शन

मिर्जापुर, सिक्किम के राज्य के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी देवी के शनिवार को दर्शन कर पूजन किया साथ ही त्रिकोण परिक्रमा पूर्ण की।

सिक्किम के राज्यपाल शुक्रवार रात यहां पहुंचे । उनके आगमन पर जिलप्रशासन की ओर से जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने उनका स्वागत किया।इस दौरान सुरक्षा भाजपा के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी भीड़ भी थी।

मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।सारी तैयारियां पूरी ली गई थी। इसके बाद उन्होंने ने त्रिकोण परिक्रमा पूर्ण की। उन्होंने मां सरस्वती देवी के रूप में विंध्य पर्वत पर स्थित अष्टभुजा देवी एवं शत्रु संहारिणी मां काली देवी की कालीखो में पूजन कर परिक्रमा पूरी की ।

इस अवसर पर श्री आचार्य ने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास से लोगों के मन में आध्यात्मिक शक्ति का विकास होता है। यहां बन रहे विंध्य कोरिडोर का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। इससे पहले प्रदेश के उर्जा मंत्री ए के शर्मा ने भी देवी दरबार में हाजिरी लगायी और मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन किए।