शादी में हुई झड़प के बाद एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर,  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की छाचरपुर गांव में एक शादी के दौरान हुई झड़प के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शादी कार्यक्रम में नाचने-गाने के दौरान झड़प हुई और इसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने बताया कि मोंटी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button