शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

मुंबई, घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा और बीएसई का सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा चढ़ गया।
सेंसेक्स 144.25 अंक की तेजी के साथ 84,210 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 263.72 अंक (0.31 प्रतिशत) ऊपर 84,329.47 अंक पर था।
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 55.35 अंक की बढ़त के साथ 25,922.65 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 83.60 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 25,950.90 अंक पर रहा।
ऑटो, मीडिया, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों के शेयरों में ज्यादा तेजी रही। सार्वजनिक बैंक अकेला ऐसा क्षेत्र रहा जिसमें फिलहाल गिरावट है।
सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, इटरनल, टीसीएस और टाटा स्टील के शेयर ऊपर चल रहे थे जबकि एचडीएफसी बैंक बजाज फाइनेंस भारतीय स्टेट बैंक और एशियन पेंट्स में गिरावट थी।





