श्रीलंकाई नेवी ने ली भारतीय मछुआरे की जान, केन्द्र सरकार से कड़ी कार्यवाही की मांग

fisherman_srilankan_navyरामेश्वरम (तमिलनाडु),  श्रीलंकाई नेवी ने सोमवार को छह भारतीय मछुआरों के दल पर गोली चलाई जिसमें एक मछुआरे की मौत हो गयी। मृतक मछुआरे को रामेश्वरम लाया गया है। यहां के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। सरकार की ओर से भारतीय मछुआरे की हत्या पर दुख व्यक्त किया गया है। श्रीलंका में हाई कमिश्नर ने इस मामले को श्रीलंकाई प्रधानमंत्री पास पेश किया है।

रामेश्वरम में भारतीय मछुआरे की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव फैला हुआ है और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। तमिलनाडु में तिमझगा वाझवुरिमइ काट्ची पार्टी के वर्कर उंची टावर पर चढ़ श्रीलंकाई नेवी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रीलंका का आरोप है कि सभी मछुआरे अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार कर श्रीलंका की समुद्री सीमा में घुस आए थे। बता दें कि इससे पहले भी रविवार को श्रीलंकाई नेवी ने 24 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। डीएमके नेता एम के स्टालिन ने इस मामले पर चिंता जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इसपर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करने का समय है, मूक प्रत्यक्षदर्शी नहीं बन सकते। मतस्यपालन प्रबंधन के सहायक निदेशक कुलंजीनाथन के अनुसार, वह मेकैनिज्ड नाव में कच्चाथिबू के करीब ही मछली पकड़ रहा था। यह घटना शाम को हुई जब सेंट्रल रामेश्वरम के थांगचिमदम निवासी ब्रिड्गो अन्य मछुआरों के साथ मछली पकड़ रहा था और तभी मछुआरों के इस ग्रुप पर श्रीलंकाई नौसैनिकों ने गोली चला दी। ब्रिड्गो की गर्दन पर गोली लगी और उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि एक अन्य 22 वर्षीय मछुआरे, सारावानन घायल है बाकि सभी सुरक्षित हैं और रात के साढ़े बारह बजे वे किनारे पर लौट आए। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि फिलहाल 85 भारतीय मछुआरे और 128 नाव को श्रीलंका ने जब्त कर रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button