कानपुर, आज कानपुर में दक्षिण जिलेमे स्थित संजय वन में संजय वन चेतना सेवा समिति की एक बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता जी के द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारी को उनके कार्यों के बारे में बताया गया। जैसा कि आपको मालूम होगा संस्था का उद्देश्य जल संरक्षण, ग्रीन एनर्जी, पर्यावरण एवं प्रदूषण के क्षेत्र में कार्य करना है।
बैठक के उपरांत एक बार फिर से दक्षिण जिला अध्यक्ष भाजपा की कुर्सी में शिवराम सिंह काबिज हुए। जिनका बहुत ही भव्य सम्मान समारोह संजय वन चेतना सेवा समिति के द्वारा किया गया। शिवराम सिंह जी के पुनः अध्यक्ष बनने पर हर्ष और खुशी व्यक्त करके लोगों को मिठाई बांटी गई।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, महामंत्री अरुणेश निगम एडवोकेट, संरक्षक मंडल में व्यापारी नेता सुनील कुमार मिश्रा, अरुण कुमार जैन, अध्यक्ष अनूप कुमार त्रिपाठी (राम जी ), वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी पवन सिंह यादव, रजनीश गर्ग एडवोकेट,कोषाध्यक्ष मनोज सिन्हा, संजय शुक्ला,।