संतकबीरनगर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

संतकबीरनगर, उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को कलेक्ट्रेट तिराहा से गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी खलीलावाद अमित कुमार ने बताया कि 27 दिसंबर को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियुक्त राजेश के विरुद्ध पीड़िता की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

उन्होंने बताया कि थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त राजेश निवासी सिरजम थाना गौरीबाजार जिला देवरिया को कलेक्ट्रेट तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। अभियुक्त को निरीक्षक अपराध राजीव कुमार यादव की टीम ने गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button