संयुक्त राष्ट्र में भारत के समर्थन में आये एशिया….

संयुक्त राष्ट्र, एशिया-प्रशांत समूह के सभी 55 देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दो साल के कार्यकाल के लिए भारत की गैर-स्थायी सीट की उम्मीवारी का समर्थन किया है। यह भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट करके कहा कि एशिया-प्रशांत के सभी देशों ने वर्ष 2021-2022 के लिए सुरक्षा परिषद में भारत की गैर स्थायी सीट का सर्वसम्मति से समर्थन किया है।

अकबरुद्दीन ने इसके लिए इन देशों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया,“समर्थन में आगे आने के लिए सभी 55 देशों का बहुत-बहुत धन्यवाद।”

Related Articles

Back to top button