Breaking News

सड़क हादसे में छह फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत

अकरा, अफ्रीकी देश घाना के दक्षिणी अशांति क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में छह किशोर फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए है। स्थानीय पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है।

पुलिस मोटर ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्ट विभाग के कमांडर एडमंड न्यामेके ने मीडिया को बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत गंभीर बतायी जाती है।

न्यामेके ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब 12-15 वर्ष की आयु के फुटबॉल खिलाड़ी अशांति क्षेत्र के अफ़्रांचो से वापस लौट रहे थे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।