Breaking News

सड़क हादसे में नौ लडकियाें समेत 11 की मौत..

श्रीनगर, जम्मू कश्मीर में ऐतिहासिक मुगल रोड़ पर गुरूवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से नौ लडकियों समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में सात लोग भी घायल हुए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक यात्री वाहन पुंछ से शोपियां जा रहा था और पीर की गली के पास लाल गुलाम क्षेत्र में यह सड़क से फिसल कर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 16 गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां नौ लडकियों की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि सात घायलों में दो की हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  इस बीच राज्य के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए दुुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनाें को पांच पांच लाख रूपए की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंंने प्रशासन और अस्पताल के अधिकारियों को घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश भी दिए हैं।