सपा के यूथ विंग अध्यक्षों और तीन एमएलसी को शिवपाल सिंह ने किया बर्खास्त

shivpal_650_091316080346लखनऊ, समाजवादी पार्टी के तीन यूथ विंग के अध्यक्षों और  तीन एमएलसी को नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त यूथ विंग के अध्यक्षों मे युवजन सभा, छात्र सभा,  मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष शामिल हैं। ब्रजेश यादव, मोहम्मद एबाद और  दिग्विजय सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

बर्खास्त तीनों एमएलसी सुनील साजन, आनंद भदौरिया और संजय लाठर हैं, इनमे एमएलसी सुनील साजन और  आनंद भदौरिया दूसरी बार समाजवादी पार्टी से बर्खास्त किया गया है। इन सभी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण बर्खास्त किया गया है। ये सभी नेता अखिलेश यादव के खास बताये जातें हैं।

Related Articles

Back to top button