सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 मार्च को, हो सकते हैं चौंकाने वाले फैसले

Samajwadi-Party 1लखनऊ , उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पराजित हुई समाजवादी पार्टी ;सपाद्ध के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आगामी 25 मार्च को यहां बुलायी गयी है।
बैठक में मुलायम सिंह यादव को फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनाये जाने की मांग उठ सकती है। गत एक जनवरी को मुलायम सिंह यादव को हटाकर अखिलेश यादव को अध्यक्ष बना दिया गया था। मुलायम सिंह यादव को पार्टी का संरक्षक घोषित कर दिया गया था।राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राज्य विधानसभा चुनाव में मिली हार के साथ ही वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की जा सकती है।

सपा उपाध्यक्ष किरणमय नन्दा ने बताया कि बैठक में राजनीतिक हालातों के साथ साथ पार्टी की हार पर मंथन किया जायेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने मुलायम सिंह यादव को दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनाये जाने की मांग उठने की संभावना से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि सपा लोकतांत्रिक पार्टी है और इसमें सभी को अपनी बात कहने का हक मिलता है।

Related Articles

Back to top button