समाजवादी पार्टी- कांग्रेस मे गठबंधन, सीटें हुई तय, राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन से बाहर

rahul akhileshनई दिल्ली, समाजवादी पार्टी प्रदेश में 300 सीट पर चुनाव लड़ेगी, वह कांग्रेस को शेष 103 सीट देने को तैयार हो गई है। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय लोकदल से कोई गठबंधन नहीं होगा।

समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने बताया कि हमारा लक्ष्य 2017 के साथ 2019 का लोकसभा चुनाव भी है। हमारा घोषणा पत्र तैयार है और अब चुनाव की तैयारी है। हम 300 से कम सीटों पर चुनाव नही लड़ रहे हैं। नंदा ने कहा कि कांग्रेस के अलावा किसी भी क्षेत्रीय पार्टी से गठबंधन नहीं होगा।

रालोद से गठबंधन के लिए सपा ने कांग्रेस को अधिकृत किया था। कांग्रेस और रालोद केबीच कई दौर की बातचीत के बाद भी सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई। रालोद ने 36 सीटों पर दावेदारी थी लेकिन कांग्रेस 20-22 से ज्यादा सीट देने को राजी नहीं थी।

रालोद 30 सीट तक लडऩे को तैयार था लेकिन कांग्रेस 23 सीटों पर अटक गई। पहले चरण में जिन 73 सीटों पर मतदान होगा है, वहां 2012 में रालोद ने 9 सीट जीती थी और 12 पर दूसरे नंबर पर रही थी। इस तरह कम से कम 21 सीटों पर उसका दावा था। कांग्रेस उसे अघिकतम 12 से 15 तक सीट देने से आगे नहीं बढ़ी। रालोद के प्रभाव वाली कई सीट कांग्रेस खुद लडऩा चाहती थी।

इसप्रकार, समाजवादी पार्टी ने 25 से अधिक सीट लेने को आतुर राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन खारिज कर दिया है। समाजवादी पार्टी प्रदेश में 300 सीट पर चुनाव लडऩे की तैयारी में लगी है। वह कांग्रेस को शेष 103 सीट देने को तैयार हो गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button