सरकार का उद्देश्य योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करना है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा की गई घोषणा के क्रम में शनिवार को 1500 करोड़ की राशि लाभार्थियों के लिए जारी की गई है।

होली के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 करोड़ 86 लाख प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी अपने-अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर इस राशि का उपयोग करते हुए भरा हुआ गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने इसे गरीब परिवारों को महंगाई से राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जिन बेटियों को उपेक्षित समझा जाता था, आज सरकार उनके विवाह में सहयोग और कन्यादान तक की जिम्मेदारी निभाने के लिए आगे आई है।

प्रदेश में बदले सुरक्षा माहौल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महिला श्रम बल की भागीदारी पहले 13 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 36 प्रतिशत हो गई है। महिलाएं सरकारी सेवाओं, उद्योगों और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से लागू कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है।

Related Articles

Back to top button