सलमान खान अपने बर्थडे पर फैंस को देंगे ये तोहफा …

salman-sunny-leoni-also-launch-appsनई दिल्ली,  इस साल के आखिर में 27 दिसंबर को सलमान खान अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले है। इस मौके पर सुपरस्टार सलमान खान अपने फैंस को एक गिफ्ट देने वाले है। खबर के मुताबिक, जन्मदिन पर सलमान एक नया ऐप लॉन्च करने जा रहे हैं।

कहा जा रहा है कि इस ऐप्प में सलमान की फिल्मों से जुड़ी सभी जानकारियां अपडेट रहेंगी। ये ऐप्प सलमान की एनजीओ बींइग ह्यूमन से जुड़ी जानकारियां भी देगा। इसकी जानकारी खुद सलमान पर दी है। सलमान ने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने लिखा, 27 दिसंबर को मेरे बर्थडे पर मेरा ऐप सिर्फ आपके लिए।

Related Articles

Back to top button