सामाजिक न्याय के पक्षधर रहे शरद यादव: एम वेंकैया वेंकैया

हैदराबाद, पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व प्रमुख शरद यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एक समर्पित समाजवादी थे और हमेशा सामाजिक न्याय के पक्षधर रहे। शरद यादव का गुरुवार रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘“अनुभवी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शरद यादव के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। ऊँ शांति।” उन्होंने कहा कि श्री यादव ने हमेशा न्याय और समतामूलक समाज के लिए संघर्ष किया।”

Related Articles

Back to top button