Breaking News

सीएम योगी ने में जनता दरबार लगाकर सुनी फरियादें

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर में आहूत जनता दर्शन में दो सौ फरियादियों की समस्याएं सुनीं और सम्बन्धित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आहूत जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को करारा सबक सिखाया जाए और साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों के मकान बनवाए जाएं। अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

योगी मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादी लोगों तक खुद पहुंचे। सबकी समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया हर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने जनता दर्शन में करीब दो सौ लोगों की फरियाद सुनी। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की रही। इस दौरान एक महिला ने आवास की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि महिला को मकान उपलब्ध कराया जाए।

जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार वाले फरियादियों को उन्होंने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी इलाज नहीं रुकने पाएगा। जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आए बच्चों को दुलारते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया।

मुख्यमंत्री इससे पूर्व सुबह सबसे पहले अपने आवास से निकलने के बाद गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि.विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन.पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।

मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद वह दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर गए जहां सुबह से ही अपनी समस्या बताने के लिए लोग उनका इंतजार कर रहे थे।