सैफई में होगी हॉकी इंडिया की सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप

national-hockey-
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई मे ं11 अप्रैल से एक मई के बीच राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। हॉकी इंडिया की पुरूषों के लिये छठी सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2016 उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में होगी। जबकि हॉकी इंडिया की छठी सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2016 महिला प्रतियोगिता बेंगलुरू में होगी। सीनियर पुरूष प्रतियोगिता 11 अप्रैल से एक मई के बीच जबकि महिला चैंपियनशिप 19 अप्रैल से एक मई के बीच आयोजित की जाएगी। जूनियर डिवीजन में पुरूष वर्ग के मैच 12 से 24 अप्रैल के बीच रायपुर में जबकि महिला वर्ग के मैच 24 अप्रैल से आठ मई के बीच रांची में होंगे। इसके अलावा गुवाहाटी और नौगांव में 29 जनवरी से 16 फरवरी के बीच सब जूनियर महिला प्रतियोगिता और इंफाल में छह से 22 मई के बीच पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता होगी। रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) सीनियर पुरूष और महिला दोनों वर्गों में अपने खिताब के बचाव के लिये उतरेगा। इसी तरह जूनियर पुरूष वर्ग में हॉकी ओड़िशा जबकि हॉकी हरियाणा जूनियर महिला खिताब बचाने की कोशिश करेंगे। हॉकी ओड़िशा और हॉकी पंजाब क्रमशः सब जूनियर पुरूष और महिला वर्ग के खिताब का बचाव करने के लिये उतरेंगे।

Related Articles

Back to top button