Breaking News

सोना की कीमत में आई भारी गिरावट…….

नई दिल्ली, सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, बुधवार को सोने में 215 रुपये की गिरावट देखी गई, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने की कीमत 38,676 रुपये हो गई है।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। चांदी में 770 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के बाद राष्ट्रीय राजधानी में एक किलो चांदी की कीमत 47,690 रुपये हो गई है। इससे पहले मंगलवार को चांदी 48,460 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक रुख की बात करें, तो न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,500 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी गिरावट के साथ 17.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
बता दें कि रुपये में मजबूती और क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट से सोने के भाव में यह गिरावट आई है। इससे पहले मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का भाव 38,891 रुपये प्रति 10 ग्राम था।