Breaking News

सोनिया, प्रणव, मनमोहन सहित कई नेताओं ने राजीव गांधी को किया याद

नयी दिल्ली,  कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सहित कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  श्रीमती गांधी, श्री मुखर्जी और डॉ. सिंह सुबह में श्री राजीव गांधी की समाधी स्थल वीर भूमि गये और उनकी समाधी पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्री राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नवी आजाद, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा श्री अहमद पटेल ने भी श्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।  इस मौके पर कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “भारत की ताकत एकता और विविधता में निहित है।

जब हम श्री राजीव गांधी को उनकी 75 जयंती के मौके पर याद कर रहे हैं, तो हमें यह अवश्य याद रखना चाहिए कि उन्हें शब्द आज भी अधिक प्रासंगिक हैं। हमें कभी भी सांप्रदायिक उत्तेजना को हमारी एकता के बंधन को तोड़ने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।” उल्लेखनीय श्री राजीव गांधी की आज 75 वीं जयंती है। उनका जन्म 20 अगस्त 1942 को बाम्बे (अब मुंबई) में हुआ था।