Breaking News

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोतीलाल नेहरू की जयंती आज

नयी दिल्ली, भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शुरूआती दिनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कांग्रेस के तत्कालीन नेता मोतीलाल नेहरू का जन्म आज हुआ था।

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शुरूआती सदस्यों में से एक थे। वह 1931 में पार्टी के अध्यक्ष भी रहे। इतिहास में छह मई को हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं…

1527 : स्पेन और जर्मनी की सेना ने रोम पर हमला किया, कुछ मानते हैं कि यह पुनर्जागरण का अंत था।

1536 : ब्रिटेन के सम्राट किंग हेनरी अष्टम ने प्रत्येक चर्च में अंग्रेजी भाषा की बाइबल रखने का आदेश दिया।

1542 : संत फ्रांसिस जेवियर तत्कालीन पुर्तगाल शासित भारत की राजधानी गोवा पहुंचे।

1840 : दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट ‘पेनी ब्लैक’ का ग्रेट ब्रिटेन में इस्तेमाल हुआ।

1857 : ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल नेटिव इंफेंटरी के 34वें रेजिमेंट को भंग किया। रेजिमेंट के सिपाही मंगल पांडेय ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था।

1861 : मोतीलाल नेहरू का जन्म।

1910 : जॉर्ज पंचम, पिता एडवर्ड सप्तम की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के सम्राट बने।

1940 : जॉन स्टेनबेक को उनके उपन्यास ‘द ग्रेप्स ऑफ रैथ’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला।

1942 : फिलीपीन में अमेरिकी बलों ने जापान के समक्ष समर्पण किया । आज के दिन को अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, इस्राइल, डेनमार्क, स्वीडन और ब्राजील में खास तौर से ‘नो डायट’ डे के रूप में मनाया जाता है।