Breaking News

हर कुशल गृहिणी को जानना चाहिए ये 6 बातें

शॉपिंग करने जा रही हैं, तो क्या आपके साथ ऐसा होता है कि आप ऐसी चीजें खरीद लाती हैं, जो न केवल आपका बजट बिगाड़ती है, बल्कि सेहत के लिए भी खासी नुकसानदायक होती हैं। अगर हां तो आप जरूर जानें ये 6 बातें…

1. सेहतमंद सामान से भरें बैग जब भी खरीदारी करें तो शुरुआत में हमेशा कार्ट को फल, सब्जियों, डेयरी प्रोडक्ट्स और साबुत अनाज से बनी चीजों से भर लें। इसके बाद ही चिप्स, कुकीज, केक्स, क्रैकर्स और सोडा लें। ये कुछ ऐसा ही है जैसा कि जब आप खाना खाने बैठें तो सबसे पहले प्लेट में हेल्दी आइटम्स डालते हैं उसके बाद मीठा। इसलिए जो चीजें प्राथमिकता में नहीं हैं, उन्हें बाद में लें।

2. खाना खाकर ही जाएं सुपरमार्केट सुपरमार्केट भूखे पेट कभी न जाएं। इससे खाने-पीने की उन चीजों की खरीदारी की संभावना बढ़ जाती है। जिसकी आपको जरुरत नहीं रहती है। अगर खाने का ये सामान घर आएगा तो आप खाने के बाद अपनी सेहत पर भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए खरीदारी पर जाने से पहले आप घर में ठीक से खाना खा लें।

3. दिलकश ऑफर्स पर ज्यादा ध्यान ना दें सुपरमार्केट्स में अक्सर ऑफर्स वाले सामानों की भरमार लगी रहती है। ऐसे में अमूमन आप वैसी चीजों की खरीदारी सेल से कर लेती हैं, जो आपके काम में नहीं आती है। सेल में केन्ड, फ्रोजन फूड्स, योगर्ट, नट्स जैसी चीजों को तो खरीद लें, लेकिन कपकेक्स, कुकीज जैसी चीजें न लें। क्योंकि सुपरमार्केट्स में अक्सर वही चीजें सेल में होती हैं, जिनकी एक्सपायरी डेट पास होती है।

 

4. ऑर्गेनिक के चक्कर में पड़ने से बचें हम सभी को लगता है कि ऑर्गेनिक फूड सेहत के लिए सबसे ज्यादा अनुकूल रहता है, इसलिए आप इन्हें किसी भी दाम में खरीद लेना चाहती हैं। ऑर्गेनिक फूड अच्छा तो होता है लेकिन बहुत महंगा भी होता है। इसलिए अगर आपका बजट आपको इजाजत नहीं देता तो ऑर्गेनिक चीजों को कार्ट में न डालें। आप उन्हीं चीजों की खरीदारी करें जो सेहतमंद होने के साथ-साथ आपके बजट में मिल सके।

5. जरुरी चीजों की फेहरिस्त बनाएं अगर आप सुपरमार्केट जा रही हैं तो कुछ जरुरी सामानों की सूची बना लें। ऐसे में आप गैरजरुरी चीजों की खरीदारी करने से बच जाएंगी। बावजूद इसके अगर आप लिस्ट या स्लिप बनाती हैं और वो घर छूट जाती है तो लिस्ट अपने फोन में बनाने की आदत डाल लें। फोन में उस रेसिपी की फोटो ले सकती हैं, जिसे बनाने की सोच रही हैं।

6. लो कैलोरी का चक्कर महिलाएं अक्सर सेहत के चक्कर में पड़कर बाहर भूखी भी रह जाती हैं। क्योंकि वो किसी भी सामान की खरीदारी करते हुए देखती हैं कि वह लो कैलोरी, रिड्यूस्ड फैट या फैट फ्री हो। इस वजह से दूसरी चीज तो खा लेती हैं पर उनका पेट नहीं भरता है। इसलिए अगर आपको स्नैक्स की खरीदारी करनी हो तो प्रोटीन और फाइबर का मिश्रण खरीदें। ये उसी तरह से हैं जैसे फल के साथ पीनट बटर लेना।