एक दिन में 1,121 उड़ानें, एक लाख 20 हजार से अधिक यात्री

नयी दिल्ली ,कोविड-19 महामारी के बीच हवाई यात्रा को लेकर यात्रियों का विश्वास बढ़ने से मंगलवार को 1,100 से अधिक उड़ानों में एक लाख 20 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया जो नया रिकॉर्ड है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि 01 सितंबर को 1,121 उड़ानों में 1,20,725 यात्रियों ने सफर किया। यह पूर्णबंदी के बाद का रिकॉर्ड है।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा, “नये शिखर की ओर! एक सितंबर को 1,121 घरेलू उड़ानों में 1,20,725 यात्रियों ने सफर किया। यह घरेलू परिचालन दुबारा शुरू होने के बाद 101वाँ दिन था। गत 25 मई को 418 उड़ानों में 30,550 यात्रियों के साथ शुरुआत हुई थी।”

Related Articles

Back to top button