झारखंड में मिले 1321 नये पॉजिटिव, आठ संक्रमित की मौत

रांची, झारखंड के अलग-अलग जिले में सोमवार को 1321 नये संक्रमित मिलने से प्रदेश में कोविड-19 की चपेट में आने वालों की संख्या करीब 72 हजार हो गयी है वहीं वैश्विक महामारी के कारण आठ और लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

झारखंड सरकार की ओर से जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 37483 स्वाब सैंपल की जांच में 1321 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में 50, चतरा में तीन, देवघर में 54, धनबाद में 111, दुमका में 12, पूर्वी सिंहभूम में 361, गढ़वा में 71, गिरिडीह में 15, गोड्डा में 32, गुमला में 15, हजारीबाग में 141, जामताड़ा में 19, खूंटी में तीन, कोडरमा में 18, लातेहार में 16, लोहरदगा में 40, पाकुड़ में 28, पलामू में 20, रामगढ़ में 43, रांची में 176, साहेबगंज में 13, सरायकेला में 34, सिमडेगा में 10 और पश्चिम सिंहभूम में 36 संक्रमित मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 72673 हो गयी है।

कोविड बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में कोविड-19 के अभी 13504 एक्टिव मामले हैं। अब तक 58543 संक्रमित पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं जबकि वैश्विक महामारी से 626 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य में कोविड संक्रमितों की रिकवरी रेट करीब 80 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button