सहारनपुर में 149 और मिले कोरोना पॉजिटिव

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शुक्रवार को 149 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4309 हो गयी है।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने यहां बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते आज कमिश्नरी और कलेक्ट्रेट दोनों ही बंद है। उन्होंने बताया आज जिले में 149 कोरोना पॉजिटिव मिले है। आज 137 रोगी ठीक भी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट के 19 कर्मचारी, कमिश्नरी के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए जाने से आज कलेक्ट्रेट को सील किया गया है। कमिश्नर कार्यालय भी पूर्ण रूप से बंद है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बी एस सोढ़ी ने बताया कि सहारनपुर में मृत्युदर 1.6 प्रतिशत है। जिले में 4309 कोरोना संक्रमितों में 2572 स्वस्थ हो गए हैं। जिले में 1737 सक्रिय मामले बचे हैं और 52 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button