Breaking News

सियाचिन हिमस्खलन मे शहीद हुए जवानों में, 22 वर्षीय सैनिक भी शामिल

शिमला,  सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी भाग में हिमस्खलन के कारण शहीद हुए भारतीय सेना के चार जवानों में हिमाचल प्रदेश के सोलन का रहने वाला एक 22 वर्षीय सैनिक भी शामिल था।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

सियाचिन में गश्त लगाने के दौरान सोमवार को मनीष बर्फ के नीचे दब गया। सोलन जिले के दोची गांव के निवासी मनीष भारतीय सेना की डोगरा रेजिमेंट में तैनात थे।

मुख्यमंत्री ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे मनीष के साहस और देश के प्रति सेवा को नमन करते हैं।

सोमवार को अपराह्न तीन बजे छह सैनिकों समेत आठ व्यक्ति उन्नीस हजार फुट की ऊंचाई पर आए हिमस्खलन में फंस गए थे। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने मनीष को देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाला एक महान देशभक्त और सैनिक बताया है। उन्होंने शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार को ढांढस बंधाया।