Breaking News

फर्रुखाबाद में 26 और मिले कोरोना पॉजिटिव

फर्रूखाबाद, उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में पिछले 24 घण्टों के दौरान 26 और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 870 हो गयी है।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी यहां आज बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि जिले में पिछले 24 घण्टों के दौरान शमसाबाद क्षेत्र के सुल्तानगंज गांव में 35 वर्षीय पति, 30 वर्षीय पत्नी के साथ उसके आठ वर्षीय बालक, पांच व 10 वर्षीय दो बालिकाएं कोरोना संक्रमित पायी गयी। फतेहगढ़ जिला जेल में 55 वर्षीय कैदी, बढ़पुर के महरूपुर सहजू गांव निवासी 50 वर्षीय महिला, छह वर्षीय बालक, कायमगंज कस्बे का 30 वर्षीय युवक तथा फतेहगढ़ सीएमओ ऑफिस का 44 वर्षीय एक कार्मी कोरोना पॉजटिव पाया गया।

उन्होंने बताया कि फतेहगढ़ एमएच में 24 वर्षीय दो युवक, नौगमा फतेहगढ़ में 41 वर्षीय महिला, मछली टोला फतेहगढ़ में 32 वर्षीय महिला के अलावा कायमगंज कोतवाली व कस्बा क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय पुरूष, 15 वर्षीय किशोरी, 6 वर्षीय बालक, 36 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित पाए गए। फर्रूखाबाद शहर कोतवाली के आवास विकास कालोनी में 29 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय पुरूष, मोहल्ला बजरिया हरिलाल में 38 वर्षीय महिला, शमसाबाद कस्बे में दरगाह के समीप नविसनी 40 वर्षीय, सीएचसी राजेपुर का 30 वर्षीय कार्मी कोरोना पॉजटिव पाए गए।

सूत्रों ने बताया कि सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को अलग-अलग कोविड-19 एल-1 अस्तपालों में उपचार के लिये भेजा गया। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 870 हो गयी है जिसमें से 466 लोग ठीक होकर अपने-अपने घरों को चले गए है। इसके साथ ही 139 मरीजों को होम क्वारेंटाइन कर किया गया। जिले में अब तक 17 मरीजों की मौत हो गयी है। 248 एक्टिव मरीजों का उपचार चल रहा है।