Breaking News

हाईकोर्ट के ये तीन न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त

नयी दिल्ली,  हाईकोर्ट के तीन न्यायाधीशों को आज सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या अब 25 हो गयी है।

सपा ने भाजपा सरकार द्वारा आयोग व निगमों में, ओबीसी-दलितों को न लिये जाने पर उठाया सवाल

सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिये अखिलेश यादव ने बढ़ाये कदम, इन राज्यों मे होगा विस्तार
उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के एम जोसफ, मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश इंदिरा बनर्जी और ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विनीत सरन की उच्चतम न्यायालय में नियुक्ति की घोषणा से जुड़ी अधिसूचना आज जारी की गयी। राष्ट्रपति ने कल रात उनकी नियुक्तियों के वारंट पर हस्ताक्षर किए।

दिल्ली में तेजस्वी यादव का धरना,देखिए कौन-कौन दिग्गज नेता हुएे शामिल…….

ये क्या किया वीरेंद्र सहवाग ने,देख कर रह जायेंगे हैरान…….
न्यायमूर्ति जोसफ की उच्चतम न्यायालय में नियुक्ति के साथ केंद्र सरकार और न्यायपालिका में जारी टकराव का अंत हुआ। नयी नियुक्तियों के बाद शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 25 हो गयी। लेकिन अब भी छह पद रिक्त हैं। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के नेतृत्व वाले कॉलेजियम ने इस साल 10 जनवरी को उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के लिए न्यायमूर्ति जोसफ के नाम की सिफारिश की थी।

अखिलेश यादव ने इनसे कहा, तुरंत दे इस्तीफ़ा ,जानिए क्यों…..

मुख्यमंत्री से मिलने के लिए हाथ में चाकू लेकर पहुंचा ये शख्स, मारने की दी धमकी…..

लेकिन सरकार ने वरिष्ठता का हवाला देते हुए 30 अप्रैल को सिफारिश को पुनर्विचार के लिए लौटा दिया था। कार्यपालिका ने यह भी कहा था कि इससे कई उच्च न्यायालयों का प्रतिनिधित्व नहीं होगा और न्यायमूर्ति जोसेफ की पदोन्नति क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के सिद्धांत के खिलाफ होगी। उनका मूल उच्च न्यायालय केरल उच्च न्यायालय है। न्यायमूर्ति जोसफ ने 2016 में उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने के फैसले को पलट दिया था। हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने के बाद वहां राष्ट्रपति शासन लगाने का फैसला किया गया था।

सरकार से नाराज शिवपाल यादव ने दिया ये बयान……

आखिर क्यों रोई ये महिला अखिलेश यादव के सामने….?

विपक्ष के साथ आज दिल्ली में तेजस्वी यादव का प्रदर्शन,जानिए क्यों…..

सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, 60 हजार पदों पर होगी भर्ती

प्रियंका गांधी लड़ेंगी इस सीट से लोकसभा चुनाव ?