शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला

मुंबई, घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछल गया।

सेंसेक्स 358.92 अंक की मजबूती के साथ 77,245.83 अंक पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 574.20 अंक (0.75 फीसदी) चढ़कर 77,461.11 अंक पर पहुंच गया।

ऑटो, आईटी और एफएमसीजी सेक्टरों में हुई लिवाली से बाजार को समर्थन मिला। फार्मा, स्वास्थ्य, तेल एवं गैस और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में भी लिवाली हावी रही। धातु समूह फिलहाल दबाव में है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 101.20 अंक ऊपर 24,096.90 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 177.20 अंक की बढ़त के साथ 24,172.90 अंक पर था।

सेंसेक्स की बढ़त में रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, एयरटेल, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईटीसी का अधिक योगदान रहा। आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर नीचे चल रहे हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button