Breaking News

नीमच जिले में मिले 34 कोरोना मरीज

नीमच , मध्यप्रदेश के नीमच जिले में आज 34 लोग कोरोना संक्रमित मिले है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार विभिन्न लैब से 34 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इन्हें मिला कर नीमच जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1316 हो गई है।

जिले में अभी तक कोरोना से 23 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। जिले में 1068 व्यक्ति रिकवर होकर घर लौट गए है जबकि 229 व्यक्ति उपचार हेतु भर्ती है।