Breaking News

महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली में कोरोना के 60.20 फीसदी मामले

नयी दिल्ली, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) की वजह से महाराष्ट्र, तमिलनाडु और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थिति भयावह होती जा रही है तथा इन तीनों राज्यों में कोरोना से अब तक 341,268 लोग प्रभावित हो चुके हैं, जो देश में इस जानलेवा विषाणु की चपेट में आई कुल आबादी का 60.20 फीसदी हैं।

महाराष्ट्र में जहां कोविड-19 से 169,883 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं तमिलनाडु में 86,224 लोग तथा दिल्ली में अब तक 85,161 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,522 नये मामले दर्ज किये गये हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,66,840 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से कुल 16893 लोगों की मौत हुई है तथा 334822 कोरोना मुक्त हो गए हैं। देश में इस समय कोरोना के 215,125 सक्रिय मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य………………………सक्रिय …ठीक हुए…मौत…..संक्रमित

अंडमान और निकोबार…..44……….46………0…………90

आंध्र प्रदेश………………7479….. 6232…..180……..13891

अरुणाचल प्रदेश ……….125………61……….1…………187

असम…………………..2408…….5333…….11……….7752

बिहार……………………2188……7390…….62………9640

चंडीगढ़ …………………80……….349……..6…………435

छत्तीसगढ़ ………………575……..2173…….13……….2761

दादरा नगर हवेली और

दमन दीव………………..126………..77……….0………..203

दिल्ली …………………26246…….56235…2680…..85161

गोवा ……………………717…………478……..3………..1198

गुजरात ………………..6871……….23240…1827…..31938

हरियाणा ………………4476……….9502……232…….14210

हिमाचल प्रदेश ……….377…………556………9………..942

जम्मू और कश्मीर ……2557………4585…….95……….7237

झारखंड………………..566……….1845…….15………..2426

कर्नाटक………………..6386……..7683…….226…….14295

केरल………………….2015……….2152…….22……….4189

लद्दाख ………………..347………….616……..1…………964

मध्य प्रदेश ………….2607………..10199….564………13370

महाराष्ट्र ……………..73313……..88960….7610…….169883

मणिपुर ……………….733………..494………0…………1227

मेघालय……………….4……………42……….1……………47

मिजोरम ………………93…………55………..0……………148

नागालैंड …………….266……….168……….0…………..434

ओडिशा………………1890……..4946…….23………..6859

पुड्डुचेरी ……………….388………221……….10…………619

पंजाब ………………..1516……..3764……138………..5418

राजस्थान …………….3637…….13618…..405………..17660

सिक्किम ……………..38 …………50………0……………88

तमिलनाडु ………….37334……47749…..1141……… 86224

तेलंगाना …………….9559………5582……253……….15394

त्रिपुरा ……………….294………..1085……..1…………..1380

उत्तराखंड ………….681…………2111………39…………2831

उत्तर प्रदेश ………..6650……….15506……672……….22828

पश्चिम बंगाल …….5535………11719…….653………..17907

राज्यों पुन: सौपे मामले..7004…….0…………0……………7004

कुल……………….215125…….334822…..16893….566840