Breaking News

इन राज्यों में एक दिन में कोरोना से हुई 72 फीसदी मौतें

नयी दिल्ली, देश के पांच राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पंजाब और आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक मौतें हुई है जो इस दौरान देशभर में हुई कुल मौतों का 72 प्रतिशत से अधिक हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 495 मौतें, कर्नाटक में 129, उत्तर प्रदेश में 94, पंजाब में 88 और आंध्र प्रदेश में 68 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इन पांच राज्यों में कुल 874 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। यह देश में एक दिन में हुई कुल 76,271 मौतों का 72.30 प्रतिशत है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में इस संक्रमण के 96,551 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 45,62,415 हो गया। वहीं 35,42,663 लोग अब तक संक्रमणमुक्त हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के 9,434,80 सक्रिय मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय………..स्वस्थ…………मौत

अंडमान और निकोबार..293………..3121…………..51

आंध्र प्रदेश…………..97338……….435647……..4702

अरुणाचल प्रदेश ……1658……….. 4005………….09

असम ……………….29690……….105701……….414

बिहार ……………….15239………..137544……….785

चंडीगढ़ ……………..2573………….4331………….83

छत्तीसगढ़ ………….29332…………25855…………493

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव………294…………..2375…………..2

दिल्ली ……………..25416……….175400………..4666

गोवा ……………….5030…………17592…………..268

गुजरात ……………16198…………90103………..3164

हरियाणा …………..18332………..66705…………907

हिमाचल प्रदेश ……2723…………5677……………..66

जम्मू कश्मीर ……..14074………..34215………… 845

झारखंड……………15447…………42115…………517

कर्नाटक …………..101556………322454……….6937

केरल ……………..26292…………72578…………396

लद्दाख ……………..775……………2366…………..36

मध्यप्रदेश………….18433……….61285…………1661

महाराष्ट्र………….261798………700715………28282

मणिपुर …………..1633…………5793……………44

मेघालय………….1435………….1842…………….20

मिजोरम ………….583………….750……………….0

नागालैंड ………….834…………3792…………….10

ओडिशा …………30529……..108001………….591

पुड्डुचेरी…………..4794………..13389……………353

पंजाब …………18088………..51906……………2194

राजस्थान ……..15702………..80482…………..1192

सिक्किम ……….532………….1470……………….7

तमिलनाडु…….48482………429416………….8154

तेलंगाना ………32195………119467…………..940

त्रिपुरा …………7383…………10255…………….173

उत्तराखंड ……9106…………18783……………..377

उत्तरप्रदेश ……66317………221506…………..4206

पं बंगाल……..23377……….166027…………..3771

कुल ………. 943480……. 3542663………..76271