उत्तर प्रदेश की इस जेल से 81 कैदी रिहा

बस्ती,  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला जेल से कोरोना वायरस के मद्देनजर जेल में भीड़भाड़ कम करने के लिए 81 कैदियों को जेल से रिहा किया गया है|

आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर जेल से कैदियों को कुछ सप्ताह के लिए लिए निजी मुचलके और पैरोल पर छोडने के निर्णय के क्रम में बस्ती संतकबीरनगर जिले के 81 विचाराधीन बंदियों को 8 सप्ताह के लिए आंतरिक जमानत पर रिहा किया गया है|

उन्होने कहा कि जिला जेल से 63 अन्य बंदियों को भी आंतरिक जमानत पर रिहा किया जाना है। यह सभी बंदी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं। इन्हें भेजने के लिए वाहन सुविधा की कमी के कारण अभी तक इन्हें नहीं छोड़ा गया है। जेल प्रशासन द्वारा बस्ती डिपो के एआरएम से परिवहन निगम की बस व्यवस्था करने की मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button