हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव नतीजों के बाद पीएम मोदी ने किया ये ट्वीट….
October 24, 2019
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिए आभार व्यक्त किया है।
श्री मोदी दोनों राज्यों के लोगों को पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए अलग अलग ट्वीट किये और धन्यवाद दिया। हरियाणा के लोगों को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा, “ हमें आशीर्वाद देने के लिए हरियाणा के लोगों को धन्यवाद। हम उसी निष्ठा और समर्पण के साथ राज्य की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे। मैं हरियाणा में भाजपा के कार्यकर्ताओं की कड़े परिश्रम की सराहना करता हूं। कार्यकर्ताओं ने मेहनत की और हमारे विकास के एजेंडा को लोगों के बीच ले गये।”
महाराष्ट्र के लाेगों को संबोधित एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा, “ महाराष्ट्र के लोगों ने अपनी भावना के अनुरूप राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को आशीर्वाद दिया है। एक बार फिर लोगों का सहयोग पाकर हम विनम्र हैं। महाराष्ट्र की प्रगति के लिए हमारे काम जारी रहेंगे। मैं भाजपा, शिवसेना के प्रत्येक कार्यकर्ता और संपूर्ण राजग परिवार को उनकी कडी मेहनत के लिए नमन करता हूं।