Breaking News

बंधक बनाये गये 18 भारतीय रिहा

अबुजा, नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों द्वारा बंधक बनाए गए 18 भारतीयों को रिहा कर दिया गया। भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी।

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, नाइजीरिया नौसेना और शिपिंग कंपनी ने तीन दिसम्बर को बंधक बनाये गये 18 भारतीयों के रिहा होने की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा, सुरक्षित रिहाई के लिये इसमें शामिल सभी हितधारकों का धन्यवाद।अधिकारियों के अनुसार हांगकांग के एक वाणिज्यिक जहाज से 19 लोगों का अपहरण कर लिया गया था और इनमें 18 भारतीय थे।