सोशल मीडिया प भडकाऊ वीडियों वायरल करने वाला बदमाश लखनऊ मे गिरफ्तार

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश में लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र से  पुलिस ने सोशल मीडिया पर विवादित एवं भडकाऊ वीडियों वायरल करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि ठाकुरगंज पुलिस ने मिश्री की बगिया इलाके से योगेन्द्र सिंह नामक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन नकली एयरगन और मोबाइल बरामद किया। योगेन्द्र पर सोशल मीडिया पर विवादित वीडियों वायरल करने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि इस बदमाश पर दस मामले पहले ही दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button