Breaking News

कोरोना से हुई कुल मौतों की 64 % मौतें इन तीन राज्यों से, देखिये राज्यवार ताजा स्थिति ?

नयी दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से मरने वालों के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही और इन तीन राज्याें में मृतकों की कुल संख्या 385 हो गयी है जो देश में कोरोना वायरस के कारण हुई मौतों की कुल संख्या का करीब 64 फीसदी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार शाम पांच बजे जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान नौ और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 232 तथा गुजरात में यह संख्या 10 बढ़कर 77 हो गयी। मध्य प्रदेश में दो आैर लोगों की मौत के बाद यह संख्या 76 पर पहुंच गयी है।

देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18985 हो गयी है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 603 तक पहुंच गया है। अब तक 3260 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मंत्रालय के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-

राज्य………………..संक्रमित….ठीक हुए….मौत

अंडमान-निकोबार….16………11………..0

आंध्र प्रदेश…………..757……96……….22

अरुणाचल प्रदेश……..1……..1……………0

असम…………………35……19…………..1

बिहार…………………114…..42………….2

चंडीगढ़………………26…….13………….0

छत्तीसगढ़……………36…….25………….0

दिल्ली………………2081….431…………47

गोवा………………..7…………7…………..0

गुजरात……………2066……131………..77

हरियाणा………….254……..127………..3

हिमाचल प्रदेश….39………..16………….1

जम्मू-कश्मीर……..368……..71…………5

झारखंड……………46……….0…………..2

कर्नाटक…………..415……..117……….17

केरल……………..408………291……….3

लद्दाख……………..18…………14………..0

मध्य प्रदेश………1540………127………76

महाराष्ट्र………….4669……..572……..232

मणिपुर…………….2………….2………….0

मेघालय…………..11………..0…………..1

मिजोरम…………..1…………0…………..0

नगालैंड…………..0………….0………….0

ओडिशा…………..74………..24………..1

पुडुचेरी……………7…………..3………….0

पंजाब…………….245……….39………..16

राजस्थान……….1576………205……….25

तमिलनाडु………1520………457………17

तेलंगाना………….919……….190………23

त्रिपुरा………………2………….1…………..0

उत्तराखंड…………46………..18…………0

उत्तर प्रदेश………1294……..140……….20

पश्चिम बंगाल…..392……….73………..12

कुल संख्या……..18985…..3260………603