यूपी बीजेपी मे शोक की लहर, दिल का दौरा पड़ने से वरिष्ठ नेता का निधन

लखनऊ, यूपी बीजेपी के वरिष्ठ नेता का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। जिससे शोक की लहर दौड़ गई।

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से गोरखपुर में स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे।
पारिवारिक सूत्रों ने यहां बताया कि श्री शुक्ल काे आज दोपहर गोरखपुर स्थित निवास पर तबीयत बिगडने पर एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भती कराया गया जहां दो घंटे के बाद उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
उन्होंने बताया कि शुक्ल का शव गोरखपुर शहर से उनके पैतृक गांव गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र स्थित सरया तिवारी ले जा गया जहां कल अंतिम संस्कार किया जायेगा।
श्री शुक्ल के निधन का समाचार मिलने पर पूर्व केन्द्रीय वित राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह भाजपा के एक मजबूत सिपाही थे और उन्होंने हमेशा पार्टी के विचारधारा एवं नीतियों पर चलकर अपना एक अलग स्थान बनाया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2018 के उपचुनाव में उन्हें गोरखपुर का राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाया था। हालांकि उस दौरान उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पूर्वांचल में श्री शुक्ल की पहचान ब्राह्मण चेहरे के रूप में होती थी, संगठन और कार्यकर्ताओं में इनकी अच्छी पकड़ थी। प्रदेश में जब राजनाथ सिंह की सरकार थी, तो उपेंद्र दत्त गोरखपुर में पार्टी के जिलाध्यक्ष थे। विद्यार्थी परिषद की राजनीति में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उपेंद्र दत्त शुक्ला के निधन की सूचना पर दुख जताया है।

Related Articles

Back to top button