Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की 34वीं पुण्यतिथि मनाई

श्रीगंगानगर, राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में लालगढ़ जाटान में भगवती कन्या महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरणसिंह की आज 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजाराम कस्वाँ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों-मजदूरों के सच्चे हितैषी थे। उनका मानना था कि असली भारत गाँवों में बसता है। भारत की प्रगति का रास्ता भी गावों से होकर गुजरता है।उन्होंने कहा कि आज सड़कों पर जो मजदूर भटकने को मजबूर और बेबस हैं, अगर चौधरी चरण सिंह होते तो उनकी कम से कम यह स्थिति तो नहीं होती।

उल्लेखनीय है कि इंगलैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र से संबंधित चौधरी चरणसिंह के विचार पढाये जाते हैं। हमारे यहाँ की लाइब्रेरीज में उनकी पुस्तकें धूल फाँक रही हैं। जयंती के आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।