शादी के दिन कुएं से मिला दूल्हे का शव

शिवहर, बिहार में शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को कुएं से एक युवक का शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर मेंसौढा गांव में मदरसा के निकट कुएं से युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान वार्ड संख्या नौ निवासी राज नारायण कुमार (22 वर्ष) के रूप में की गयी है। मृतक चार दिनों से लापता था और आज उसकी शादी होने वाली थी।

सूत्रों ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button