Breaking News

प्रयागराज में दोनों नदियों के जलस्तर में लगातार तीसरे दिन भी घटाव जारी

प्रयागराज, तीर्थराज प्रयाग में गंगा और यमुना का जलस्तर गुरूवार को तीसरे दिन भी लगातार घट रहा है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त आंकड़ो के अनुसार बुधवार की तुलना में गुरूवार को फाफामऊ में गंगा का जलस्तर तीन सेंटीमीटर, छतनाग में पांच सेंटीमीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर छह सेंटीमीटर घट गया है।

आंकडो के अनुसार गुरूवार 12 बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.04 मीटर, छतनाग में 73.55 और नैनी में यमुना 74.11 मीटर रिकार्ड किया गया है। बुधवार को फाफामऊ में 78.07, छतनाग 73.60 और यमुना 74.17 मीटर दर्ज किया गया था।

साेमवार को फाफामऊ में गंगा का जलस्तर अब तक सबसे अधिक 78.13 मीटर, फाफामऊ में 73.66 और यमुना 74.20 मीटर दर्ज किया गया था। प्रयागराज में गंगा का खतरे का निशान 84.73 मीटर दर्ज है। दोनो नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं।