Breaking News

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

प्रयागराज, राजस्थान में सरकार बनाम राज्यपाल की चल रही जंग में कांग्रेस के समर्थन में प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दमन का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

राजस्थान में आए सियासी संकट के बीच विधानसभा सत्र बुलाए जाने को लेकर राजभवन और कांग्रेस सरकार के बीच शुरू हुई जंग को लेकर हर राज्य के राजभवन के सामने घेराव के दौरान लखनऊ राजभवन के सामने प्रदर्शन करते समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस सुभाष चौराहे विरोध प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी दिया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर ने भाजपा पर दमन की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि राजस्थान में लोकतंत्रिक रूप से देश प्रदेश में भाजपा सरकार सभी मुद्दों पर फेल हो चुकी है। जंगलराज कायम है। अपराध में दिनों दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकार का अपराधियों पर अंकुश समाप्त हो गया है।

इसके अलावा गंगापार जिलाध्यक्ष रामकिशुन पटेल ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर राजस्थान में सरकार को गिराने का खेल रचा जा रहा है। भाजपा का दोहरा चेहरा लोगों के सामने आ गया है।